फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल

Mon, 18 Jan 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
 ज्योलीकोट- भवाली मोटर मार्ग में रविवार को एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


 घटना की सूचना क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव सरिता आर्या ने भवाली कोतवाली को दी। बाद में पुलिस व ग्रामीणों की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकालकर नैनीताल बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों से एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि आपस में चचरे भाई दीपक बिष्ट (17) पुत्र चंद्र सिंह बिष्ट और विवेक बिष्ट (18) पुत्र कल्याण सिंह बिष्ट नैनीताल में अपने चाचा गणेश बिष्ट के साथ रहकर जीआईसी में कक्षा 11वीं के छात्र हैं।
विज्ञापन


दोनों रविवार को सुबह करीब 8 बजे के बीच अपने भवाली स्थित रेहड़ गांधी कालोनी घर से किसी कार्य के लिए मारुति 800 कार संख्या यूपी 07 जी 6052 से भूमियाधार के लिए निकले थे तभी से उनका कोई पता नहीं लग रहा था और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।

इस बीच शाम को करीब 5 बजे रास्ते से अपने घर भूमियाधार को लौट रही विधायक सरिता आर्या भवाली स्थित मस्जिद तिराहे से थोड़ा आगे सड़क से केवल 50 से 100 फीट दूर खाई की दुर्घटनाग्रस्त कार व उसमें कुछ लोगों के होने का पता चला। उन्होंने फोन से इसकी सूचना सीधे भवाली के कोतवाल कमल राम आर्या को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कार में मिले दीपक व विवेक को 108 की मदद से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। जबकि विवेक के सिर में गंभीर चोट होने की वजह से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बता दें प्रभावित परिवार मूलत: गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) का है तथा वर्तमान में भवाली के ग्राम रेहड़ गाधी कालौनी में रह रहा है। मृतक दीपक के पिता असम राइफल्स में तैनात हैं जबकि विवेक के पिता किच्छा में मोटर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। दीपक के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें