फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर और कार भिड़ी, कार चालक की मौत

Thu, 28 May 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गरमपानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर बुधवार दोपहर बाद पाडली के पास कैंटर और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई, जबकि हादसे के तुरंत बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे गरमपानी की ओर आ रहे कैंटर (यूके 04 सीए-5883) और हल्द्वानी की ओर जा रही कार (यूपी 02डी-5183) जैसे ही पाडली के पास पहुंची, तभी दोनों वाहनों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे कार चालक बहादुर सिंह बिष्ट (55) पुत्र खुशाल सिंह निवासी दमुवाढूंगा हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंचे भवाली के कोतवाल हरीश चंद्र पांडा और खैरना चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी ने ग्रामीणों की मदद से घायल कार चालक को किसी तरह कार से निकालकर भवाली स्थित सीएचसी में भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी गोस्वामी ने बताया कि कैंटर चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस कैंटर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें