फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन विद्युत पोल से टकराई, तीन घायल

Thu, 28 May 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलबाबा मंदिर के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार मारुति वैन विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे वैन में सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना का कारण वैन का टायर फटना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची टीपीनगर चौकी पुलिस ने क्षतिग्रस्त वैन को कब्जे में लिया, लेकिन बाद में बगैर जांच किए छोड़ दिया।
विज्ञापन


जयताल शाह बाजार मल्लीताल नैनीताल निवासी जगदीश जोशी बुधवार सुबह पत्नी बसंती देवी, पड़ोसी लियाकत अली और साथी पूरन के साथ मारुति वैन से दिनेशपुर जा रहे थे। वैन नैनीताल निवासी सुरेश सिंह चला रहा था। बेलबाबा मंदिर के पास अचानक वैन अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे वैन में सवार जगदीश जोशी, बसंती और लियाकत अली घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची टीपीनगर चौकी पुुलिस ने घायलों को एंबुलेंस 108 से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। सिर में चोट लगने के कारण बसंती की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जगदीश जोशी ने बताया कि वह पड़ोसी लियाकत अली को दिनेशपुर डाक्टर के पास लेकर जा रहे थे। टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील जोशी का कहना है कि वैन को छोड़ दिया गया है। घटना किन कारणों से हुई। इसकी जांच पुलिस ने नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें