फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गापाल को भी आया गुस्सा

Sat, 18 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरम स्वभाव के माने जाने वाले श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल का भी शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। मौके की नजाकत को देखते हुये जिलाधिकारी ने भी एनएचआई के अधिकारियों से कहा कि राजमार्ग पर दुघर्टना में किसी की मौत हुई तो एनएचआई  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।  सड़क के गड्ढों को लेकर दुर्गापाल एनएचआई के उप प्रबंधक अनुज कुमार सिंह पर जमकर बरसे। 
विज्ञापन


विधानसभा लालकुआं के तीन पानी क्षेत्र में सिंचाई विभाग की नहर और मोटाहल्दू से तीनपानी तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों के भरान के काम का श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने जिलाधिकारी दीपक रावत के साथ मौका मुआयना किया।  मौके पर मौजूद अधिकारियों से श्रम मंत्री ने कहा कि कई बार आदेश देने के बाद भी न तो गड्ढों को भरा गया और ना ही सड़क की मरम्मत की गयी। उन्होंने एनएचआई के अभियंता से कहा कि एस्टीमेट बनाने की परंपरा को छोड़कर काम पर ध्यान दें।

दुर्गापाल ने तीनपानी मोड़ पर सिंचाई विभाग की नहरों में पानी के ओवर फ्लो तथा नहरों में कूड़ा कचरा जमा होने की वजह से नहरों के चोक होने की समस्या के निजात हेतु आवश्यक मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। श्रम मंत्री ने मौके पर मौजूद जिलाधिकारी दीपक रावत को निर्देश दिये कि वह व्यक्तिगत तौर पर दोनों महत्वपूर्ण कार्यों को कराना सुनिश्चित करें तथा एनएचआई व सिंचाई महकमे के इन कार्यों का अनुश्रवण भी करें। जिलाधिकारी दीपक रावत ने एनएचआई के अधिकारियों से कहा कि वह तत्काल गड्ढे भरने का काम शुरू करें । उन्होंने एनएचआई  के अधिकारी से कहा कि यदि गड्ढों के कारण कोई दुर्घटना होती है और किसी की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी अवस्था में प्रशासन एनएचआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें