फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दुकान से निकला कारोबारी दो दिन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोबाइल और स्कूटी दुकान पर ही छोड़ी, युवक का सुराग नहीं
विज्ञापन

हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र के लामौचौड़ स्थित जयपुर पाडली नंबर दो निवासी पंकज पांडे 19 नवंबर की शाम सात बजे से लापता हैं। उनके भाई दीपक पांडे की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में दीपक ने बताया कि 19 नवंबर की रात पंकज दुकान का शटर गिराकर निकला था। स्कूटी और मोबाइल दुकान में ही छोड़ दिया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। बताया कि पंकज मुखानी के भट्ट कॉलोनी फेज दो में सेकेंड व्हाइट सोल्यूशन नाम से दुकान का संचालन करते हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मोबाइल सीडीआर निकाली जा रही है। एक टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें