हल्द्वानी। शहर के प्रधान डाकघर के मुख्य गेट पर अब विभिन्न राज्यों की परिवहन निगम की बसें खड़ी नहीं होंगी। इससे डाकघर में जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
तीन अक्तूबर को अमर उजाला ने रोडवेज बसों के कारण छिप जाता है डाकघर शीर्षक से समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद रोडवेज प्रबंधन ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। सहायक डाक अधीक्षक पीसी पांडे का कहना है कि गेट के सामने रोडवेज बसों ने हटने से ग्राहकों और कर्मचारियों को राहत मिली है। यह व्यवस्था भविष्य में बनी रहनी चाहिए।