हल्द्वानी। रोडवेज स्टेशन के निकट बसों के अनियंत्रित ढंग से खड़े होने की वजह से बृहस्पतिवार दोपहर जाम लग गया। नैनीताल रोड पर एक लेन में वाहन खड़े गए। हालांकि कुछ ही देर में यातायात पुलिस ने जाम हटा भी दिया। यहां हमेशा पूरे दिन में रुक-रुककर जाम लगता है।
त्योहारों के बाद घरों की ओर लौटने वालों की वजह से रोडवेज परिसर तथा मुख्य मार्ग पर यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है। ऐसे में उन्हें वाहन में बैठाने के लिए रोडवेज के साथ ही कुछ निजी वाहन चालक भी अपने अपने वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं। दोपहर में यही स्थिति बनी तो इसका असर नैनीताल मुख्य मार्ग की ओर भी दिख गया। एक बस चालक ने वाहन मोड़ने के चक्कर में जाम लगा दिया। इसे बाद में हटाया गया।