फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर न होने पर रोडवेज की 62 बसें खड़ीं

Wed, 01 Mar 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर/हल्द्वानी। 
विज्ञापन
bus - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हल्द्वानी। परिवहन निगम की सेवाएं और हालत लचर हो चुकी है। कर्मियों के वेतन के लाले पड़े हुए हैं, उधर कुमाऊं में बड़ी संख्या में बसें केवल टायर न होने के कारण खड़ी हो गई हैं। सबसे ज्यादा पिथौरागढ़ और लोहाघाट डिपो की बसें प्रभावित हैं। जबकि होली करीब है। 
विज्ञापन


 परिवहन निगम के कर्मियों को नियमित वेतन नहीं मिल पा रहा है। यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। इसके अलावा रोडवेज बसों में टिकट बुकिंग का ऑनलाइन सिस्टम भी सर्वर में खराबी के कारण आए दिन ठप रहता है।

इस समय रोडवेज का संचालन टायरों के कारण प्रभावित हो रहा है। इसमें सबसे ज्यादा पिथौरागढ़ और टनकपुर डिपो की बसें प्रभावित हैं। लोहाघाट डिपो की 22 बसें टायर की कमी होने के कारण खड़ी हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ डिपो की 35 बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


हल्द्वानी डिपो की चार और रामनगर डिपो की एक बस का संचालन नहीं हो पा रहा है। रोडवेज कर्मियों को नए टायरों का इंतजार है, जिसके बाद संचालन सामान्य हो सकेगा। होली करीब है, इसमें यात्रियों का दबाव बढ़ेगा।

रोडवेज जीएम संचालन दीपक जैन का कहना है कि टॉयर के पेमेंट को लेकर कुछ समस्या थी, जिसे दूर कर लिया गया है। नए टायरों को भेजा जा रहा है। होली से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें