फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रोडवेज का सर्वर ठप होने से बस सेवा बेबस

Sun, 25 Oct 2026 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज का सर्वर ठप होने से बसों का संचालन बाधित हो गया। शाम तक अव्यवस्था के चलते परेशानी बनीं रहीं। लंबी दूरी की गाड़ियां लेट हुईं और ई-टिकट मशीनें अपडेट न होने से परिचालकों को मैनुअल टिकट थमाकर रूट पर भेजा गया।
विज्ञापन

हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो से हर दिन 90 से अधिक बसों का संचालन दिल्ली, गुरुग्राम, आगरा, जयपुर आदि रूटों पर किया जाता है। लंबी दूरी वाली गाड़ियों का समय निर्धारित है, लेकिन शनिवार को समयसारिणी गड़बड़ा गई। सुबह से ही डिपो में सर्वर ने काम करना बंद कर दिया। इसके चलते दोनों डिपो के रूटों पर जाने वाली बसें लेट होने लगीं। रोडवेज प्रबंधन ने परिचालकों का मान-मनोव्वल कर जैसे-तैसे उन्हें रूट पर जाने के लिए राजी किया। काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश चंद्र पंत ने बताया कि जैसे-तैसे मैनुअल टिकट के सहारे बसों का संचालन किया गया। सर्वर के काम न करने के बारे में मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है।

मैनुअल टिकट से परहेज करते हैं परिचालक
रोडवेज में ई-टिकट मशीन का चलन शुरू होने के बाद से परिचालकों को मैनुअल टिकट देना बंद कर दिया था। लंबे समय से चल रही इस व्यवस्था के बाद अब मैनुअल टिकट लेकर रूट पर जाने से परिचालक परहेज करते रहे हैं। शनिवार को बस सेवाएं लेट होने के पीछे यह भी एक कारण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें