फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकुआं से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू, रोजाना सुबह आठ बजे लालकुआं से चलकर शाम चार बजे पहुंचेगी दिल्ली

विज्ञापन
लालकुआं दिल्ली बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक दुम्का। - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से लालकुआं से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। सोमवार को विधायक नवीन दुम्का ने स्टेशन तिराहे से बस को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। इस अवसर पर बस को भव्य रूप से सजाया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्रवासी लंबे समय से लालकुआं से दिल्ली के लिए बस सेवा की मांग कर रहे थे। बस रोजाना सुबह आठ बजे लालकुआं से चलकर शाम चार बजे दिल्ली पहुंचेगी और रात आठ बजे दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से चलकर अगले दिन सुबह चार बजे लालकुआं वापस आ जाएगी। बस सेवा के शुरू होने से लालकुआं के अलावा रुद्रपुर, बिलासपुर, रामपुर, मुरादाबाद और गजरौला के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
रुद्रपुर परिवहन निगम के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर लालकुआं से और बसों का भी संचालन किया जाएगा। वहीं विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि परिवहन मंत्री यशपाल आर्य से विशेष अनुरोध के बाद बस का संचालन शुरू हुआ है। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, राजकुमार सेतिया, विनोद श्रीवास्तव, हरीश नैनवाल, अरुण प्रकाश वाल्मीकि आदि थे। उधर, बस रवाना करने के कार्यक्रम में आमंत्रण न मिलने पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू ने प्रेस नोट जारी कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें