फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठियापुल खनन गेट पर मारपीट, तमंचे निकले

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कठियापुल खनन गेट पर खराब कांटे को लेकर काफी दिनों से चल रहा विवाद सोमवार को मारपीट में बदल गया। गेट इंचार्ज से मारपीट की सूचना पर पहुंचे कांटा ठेकेदार से भी खनन कारोबारियों की नोकझोंक हो गई। इस दौरान तमंचे निकलने से दहशत फैल गई। कांटा ठेकेदार के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीरूमदारा चौकी प्रभारी कवींद्र शर्मा ने बताया कि कठियापुल खनन गेट पर कांटा इंचार्ज के साथ खनन कारोबारियों ने मारपीट कर दी। सूचना पर कांटा ठेकेदार सुरेंद्र कांबोज अपने भाई बलविंदर के साथ पहुंचा। खनन कारोबारियों ने उससे जेनरेटर लगाने और कम तौल होने की शिकायत की। इस पर खनन कारोबारियों और कांटा ठेकेदार के बीच नोकझोंक और धक्कामुक्की हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताते हैं कि खनन कारोबारियों और कांटा ठेकेदार के बीच हुए विवाद के दौरान तमंचे भी निकल गए। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। वहीं डीएलएम धीरेश बिष्ट ने बताया कि कांटे को लेकर मारपीट की शिकायत मिली थी। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें