किच्छा। पुरानी मंडी में बने श्रीरामलीला मंच के सामने रविवार देर शाम को रावण के पुतले का दहन किया गया। रामलीला मंच से श्रीराम और रावण की सेनाएं निकलीं और पुतले के पास में दोनों के बीच युद्ध हुआ।
बाद में श्रीराम ने पुतले को अपने तीर से आग लगा दी। सुरक्षा के मद्देनजर एएसपी देवेंद्र पींचा, सीओ सुरजीत कुमार, कोतवाल उमेश कुमार मलिक, एसएसआई योगेश कुमार और बीबी आर्या समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
कमेटी के लाउडस्पीकर से मास्क व सोशल डिस्टेंस संबंधी प्रचार लगातार किया गया। वहां नवयुवक कला केंद्र के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, विधायक राजेश शुक्ला, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोयल, युवा अध्यक्ष जगरूप सिंह, ओम अग्रवाल, अनुज सक्सेना, राजीव अग्रवाल, राधा कृष्ण अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, डॉ. राजेंद्र सिंह कामरा, राजकुमार तनेजा, हरीश कुमार सक्सेना, पंडित नगद शर्मा, वासू शर्मा, दुलीचंद चांगल, जितेश सक्सेना, तुषार अग्रवाल आदि थे।
किच्छा में रावण के पुतले को तीर मारते प्रभू राम- फोटो : KITCHHA