फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस से जुड़े प्रदीप साह आप के हुए

विज्ञापन
नैनीताल में आरएसएस से जुडे एवं होटल व्यवसायी प्रदीप साह को आप की सदस्यता दिलाते पार्टी के प्रदेश - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए ताकत झोंक रखी है। इसी क्रम में शनिवार को दशकों से आरएसएस से जुड़े प्रदीप साह को आप की सदस्यता दिलाई गई।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने मालरोड स्थित होटल में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कलेर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस से लोग परेशान हो चुके हैं। दोनों की गलत नीतियों के कारण लोग आप से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस की प्रतिद्वंद्वी बनकर जीत दर्ज करेगी। इस दौरान विधानसभा प्रभारी प्रदीप दुम्का, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, विजय साह, देवेंद्र लाल, उमेश तिवारी, नवीन उप्रेती, महेश आर्य, विनोद, मुकेश कुमार, खुर्शीद हुसैन, नईम अहमद, गंगा सिंह, मोहम्मद बुरहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आठ साल की उम्र में ही जुड़ गए थे आरएसएस से
आप की सदस्यता लेते हुए प्रदीप साह ने बताया कि वह आठ साल की उम्र में ही आरएसएस से जुड़ गए थे। बैंक से सेवानिवृत्ति के बाद साल 2018 में भाजपा से जुड़े लेकिन वह भाजपा-आरएसएस की नीतियों से खुश नहीं थे। इसके चलते उन्होंने शनिवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें