फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ जवान की अंत्येष्टि

Wed, 18 Mar 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को सितारगंज में सड़क दुर्घटना में मारे गए युवा फौजी कुंवरपुर निवासी रविंद्र सिंह देउपा (23) पुत्र आनंद सिंह देउपा की मंगलवार को चित्रशिला घाट रानीबाग में सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन


कारगिल में तैनात रविंद्र सिंह इन दिनों छुट्टी पर था। सोमवार दोपहर भाई को सिडकुल छोड़ने के बाद वह बहन से मिलने चकरपुर जा रहा था। सिडकुल चौकी से कुछ दूरी पर ही उसकी बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


रविंद्र के शव को मंगलवार सुबह तिरंगे में लपेटकर चित्रशिला घाट लाया गया, जहां उसे सैन्य सम्मान के साथ सलामी देते हुए उसकी अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें