नैनीताल। निकटवर्ती अयारपाटा के जंगलों में इस बार समय से पहले ही बुरांश के फूल खिलने लगे हैं। बेमौसम खिले बुरांश को कैमरे में कैद कर लौटी फोटोग्राफर रत्ना साह ने बताया कि आमतौर पर बुरांश का फूल 15 मार्च के बाद खिलता है, लेकिन इस बार अयारपाटा क्षेत्र में फरवरी समाप्ति पर बुरांश खिलने लगा है।
बता दें कि बुरांश में औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इसका जूस और शरबत खूब पसंद किया जाता है। बुरांश का जूस हृदय संबंधी बीमारियों से बचाता है। खून की कमी को दूर करने के साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करता है। उच्च रक्तचाप में भी इसे फायदेमंद बताया जाता है।