फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी में उत्तराखंड का पहला मेंटल वेलनेस काउंसलिंग सेल खुला

विज्ञापन
हल्द्वानी के एमबी महाविद्यालय में मानसिक चिकित्सा परीक्षण केंद्र का उद्घाटन करतीं मुख्य अतिथि ? - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में मानसिक चिकित्सा परीक्षण केंद्र का उद्घाटन उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. कुमकुम रौतेला, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत और प्राचार्य प्रो. बीआर पंत ने किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड में यह पहला मानसिक चिकित्सा परीक्षण केंद्र महाविद्यालय में स्थापित किया गया है। इस मौके पर मनोविज्ञान विभाग में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग की ओर से तंबाकू नियंत्रण एवं मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला हुई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि यह यूथ फ्रेंडली सेल है। इसमें विद्यार्थियों की मानसिक समस्याओं का समाधान एवं काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में युवाओं में मानसिक समस्याएं अत्यधिक बढ़ गई हैं।
इस कारण डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइन के अनुसार इस सेल की शुरुआत की गई है। कहा कि सेल को महाविद्यालय के वोकेशनल काउंसलिंग सेल के साथ संबद्ध किया है। निदेशक से आगामी सत्र में इस सेल के संचालन के लिए आर्थिक सहयोग करने की अपील की ताकि आने वाले समय में मानसिक स्वास्थ्य संबंधित शोध परक कार्य भी यहां पर किए जा सकें।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. रौतेला ने बच्चों के सकारात्मक पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मनोचिकित्सक डॉ. गिरीश पांडे एवं डॉ. विनीता कपूर ने भी विचार व्यक्त किए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से महाविद्यालय के 22 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रो. महेश कुमार, प्रो. सीएस जोशी, डॉ. कविता बिष्ट, डॉ. अंजू बिष्ट, डॉ. नीलोफर अख्तर, प्रेमप्रकाश, डॉ. शिवनारायण के अलावा 78 बटालियन के एनसीसी के छात्र एवं मनोविज्ञान के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें