फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: केनरा बैंक में गार्ड की बंदूक से चली गोली, मची अफरा-तफरी; खाता खुलवाने आए दो युवक छर्रे लगने से घायल

Wed, 24 Apr 2024 01:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में केनरा बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली के छर्रे स्टील की बेंच से टकराकर दो लोगों को लग गए। वीडियो में लापरवाही से गोली चलने की पुष्टि पर पुलिस ने मेडिकल के बाद गार्ड का चालान कर दिया। 
 
विज्ञापन
केनरा बैंक में गार्ड की बंदूक से चली गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के मुखानी चौराहे के पास केनरा बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली के छर्रे स्टील की बेंच से टकराकर दो लोगों को लग गए। वीडियो में लापरवाही से गोली चलने की पुष्टि पर पुलिस ने मेडिकल के बाद गार्ड का चालान कर दिया। साथ ही बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है।

मुखानी चौराहे पर केनरा बैंक की शाखा है। इस शाखा पर नया बाजार हल्दूचौड़ में रहने वाले पूर्व सैनिक प्रकाश चंद्र जोशी डेढ़ साल से बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। मंगलवार दोपहर 12:30 बजे बैंक में कामकाज चल रहा था। सुरक्षा गार्ड खाना खाने के बाद मुख्य गेट के पास बैठकर अपने लाइसेंसी पोनिया बंदूक के ट्रिगर पर हाथ रखकर बैठा हुआ था। इसी बीच अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई। गोली सामने रखी बेंच की कुर्सी को चीरते हुए निकल गई। गोली के छर्रे बेंच से टकराकर बिखरने के बाद बैंक में खाता खुलवाने पहुंचे मूल अल्मोड़ा व हाल वसंत विहार निवासी चंदन जोशी के पैर के पंजे में जा लगे। उधर एक छर्रा नवाबी रोड निवासी गोविंद के पैर को छूकर निकल गया। पहले किसी अनहोनी की आशंका से दहशत फैल गई। बाद में पता चला कि गार्ड की गलती से गोली चली तो बैंक प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: 13 पद और 29 प्रत्याशी...जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आज, इनके बीच सीधा मुकाबला; जानें डिटेल

इधर, सूचना मिलते ही सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल उमेश कुमार मलिक व मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी टीम के संग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेकर सुरक्षा गार्ड से पूछताछ की। बैंक के अंदर सीसीटीवी फुटेज में लापरवाही से गोली चलने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने गार्ड प्रकाश जोशी का चालान किया है। उधर बंदूक को सील कर कब्जे में ले लिया है।

सुरक्षा गार्ड के खून के सैंपल लिए
पुलिस के अनुसार बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। इस कारण पुलिस ने गार्ड का मेडिकल टेस्ट कराया। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि सुरक्षा गार्ड के खून के सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट बुधवार को मिलेगी। इसके बाद शराब पीने या नहीं पीने की पुष्टि होगी। कहा कि एसएसपी को शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए संस्तुति की है। उधर एसएसपी इस रिपोर्ट को डीएम को भेजेंगे।

बैंक को भेजा जाएगा नोटिस

विज्ञापन

मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी का कहना है कि बैंक के अंदर गोली चलना सुरक्षा से खिलवाड़ है। खासकर उसी व्यक्ति से गोली चली है जिसके ऊपर सुरक्षा की जिम्मेदारी है। इस मामले में बैंक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा।

बैंक में एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल
गोली चलने के बाद बैंक में अफरातफरी मच गई। बैंक कर्मी से लेकर वहां बैठे लोग तक गोली की आवाज सुनकर सन्न रह गए। इसके बाद पुलिस की तीन-चार गड़ियां पहुंचने पर आसपास के लोग बैंक के बाहर एकत्र हो गए। वहीं, मंगलवार को बैंक में सामान्य दिनों के मुकाबले कम भीड़ थी। अगर गोली चलने के दौरान बेंच पर ग्राहक बैठे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें