फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन

Wed, 24 Apr 2024 05:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंदिरानगर, शनिबाजार में चार दिन से पानी नहीं आने से नाराज लोगों ने मंगलवार को खाली बर्तन लेकर जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि गर्मी बढ़ते ही विभाग की ओर से टैंकर भी नहीं भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


इंदिरानगर में 13 बीघा और शनिबाजार के मिनी नलकूप से पानी आपूर्ति होती है। आम दिनों में इन दोनों नलकूपों से ढाई हजार की आबादी को पानी मिलता है लेकिन बीते चार दिनों से बिजली संकट के चलते नलकूप नहीं चलने से पेयजल संकट बढ़ गया है। विरोध जताने वालों में इंदिरानगर निवासी शकील अहमद, नगमा, कमर जहां, अनस सलमानी आदि रहे। जल संस्थान के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने कहा कि बिजली सप्लाई अनियमित होने से दो नलकूप नहीं चल पाए। इस बीच लोगों की ओर से टैंकरों की मांग नहीं की गई है।



पानी में क्लोरीन, टीडीएस सही मिला
हल्द्वानी। जल संस्थान और नगर निगम की स्वास्थ्य टीम ने मंगलवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर पानी के नमूने लिए। फील्ड टेस्टिंग किट से की गई जांच में पेयजल में क्लोरीन, टीडीएस एवं टर्बिडिटी पीएच सही मात्रा में पाया गया। सोमवार को डीएम वंदना ने जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में लगातार बढ़ रही पेयजल किल्लत को गंभीरता से लिया था। उन्होंने पेयजल किल्लत को दूर कराने के साथ साथ पानी के नमूने लेकर उसकी जांच के निर्देश दिए थे। मंगलवार को जल संस्थान और नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से संयुक्त टीम ने राजपुरा, इंदिरानगर, मंगलपड़ाव, किदवई नगर,उजाला नगर, गफूर बस्ती व वनभूलपुरा आदि क्षेत्रों में फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से पानी के नमूनों की जांच की। जिला संक्रामक रोग विश्लेषण नंदन कांडपाल ने बताया कि जल संस्थान और जिला संक्रामक रोग की अलग-अलग प्रयोगशालाओं में पानी के नमूनों की जांच की गई। पानी में क्लोरीन, टीडीएस एवं टर्बिडिटी पीएच सही मात्रा में पाया गया। टीम ने अन्य क्षेत्रों से भी बैक्टीरिया की जांच के लिए पानी के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें