पहाड़ के लिए चलेंगी बस: शहर के जाम को कम करने के लिए केमू बस अड्डा भी हिल डिपो में बनेगा। निगम के अनुसार, रोडवेज की पहाड़ में संचालित सेवाएं इसी बस अड्डे से चलेंगी।
दूसरे राज्यों की बसें भी आएंगी यहां: हिल डिपो में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, पंजाब से आने वाली बसें भी आएंगी। शहर में पुराने बस अड्डे को स्मार्ट सिटी के तहत आधुनिक बनाया जाएगा जहां निगम की बसें सिर्फ सवारी बैठाने और उतारने ही जाएंगी। यहां उनका स्टॉपेज नहीं बनाया जाएगा।
आवास खाली करने लगे हैं लोग
काठगोदाम डिपो से लगकर परिवहन निगम की आवासीय कॉलोनी भी है। बस अड्डे के लिए इस कॉलोनी को भी तोड़ा जाना है। आवास खाली करने के नोटिस के क्रम में दस में से दो ने परिवारों ने घर छोड़ दिए हैं। वहीं, एआरएम कार्यालय भी शिफ्ट करने की कवायद होने लगी है। सूत्रों के अनुसार एआरएम कार्यालय हल्द्वानी डिपो के एआरएम कार्यालय में शिफ्ट किया जा सकता है।
शासन ने डीपीआर को मंजूरी दे दी है। अब बस अड्डे के निर्माण के लिए जल्द कार्यदायी संस्था तय कर निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। -दीपक जैन, महाप्रबंधक, संचालन