फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में लगातार तीसरी रात टूटे दुकान के ताले

विज्ञापन
हल्‍द्वानी दमुवाढुंगा चंबल पुल के निकट स्थित हार्डवेयर की दुकान में चोरों द्वारा खंगाला गया गल्
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर को चोरों की नजर लग गई है। पुलिस है कि उसे कुछ दिखाई नहीं देता। चोरों ने लगातार तीसरी रात दमुवाढूंगा चंबल पुल के पास हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर पुलिस को सीधी चुनौती दी है। चोर करीब ढाई लाख का सामान और नगदी समेट ले गए। शहर में लगातार हो रही चोरियों को लेकर लोगों में दहशत है। पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

शिवपुरी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा चंबल पुल निवासी विक्रम सैनी की रोड पर हार्डवेयर की दुकान और पीछे रिहायशी आवास है। वह मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो शटर के ताले टूटे थे। चोर शटर के सेंट्रल लॉक को जैक से उठाकर अंदर घुसे थे। दुकान से शावर, मिक्सर, टैप्स, चिटकनी के साथ 17 हजार 800 रुपये साफ थे। आशंका है कि चोर किसी वाहन से आए होंगे और उसकी में सामान लादकर चले गए। विक्रम सैनी का कहना है कि चोर दो लाख 58 हजार 800 रुपये का सामान ले गए हैं। काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत का कहना है कि घटना एक दिन पहले की है। जांच से पता चला है कि दुकान के नौकर ने ताला बंद करना भूल गया था। पुलिस ने दुकान से ढाई लाख के सामान चोरी पर भी सवाल उठाया है। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला है। बता दें कि चोरों का गिरोह मंगलपड़ाव की तीन और चौफला की छह दुकानों का ताला तोड़ चुका है।
चोरी के बाद चौफला में पुलिस की बढ़ी सक्रियता
हल्द्वानी। चौफला में छह दुकानों का ताला टूटने के बाद मुखानी पुलिस दिनभर सक्रिय रही। पुलिस इस मामले में पुराने चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि चोरों के बारे में कोई अहम जानकारियां नहीं मिली है।
विज्ञापन

चुनाव के चलते फोर्स की पड़ी कमी
हल्द्वानी। पंचायत चुनाव के चलते, काठगोदाम थाना, कोतवाली थाने की मंडी, टीपीनगर सहित कई चौकियों की फोर्स ड्यूटी के लिए भेजी गई है। मंडी और टीपीनगर में एक भी दरोगा नहीं है। काठगोगाम सहित अन्य थाने फोर्स की कमी से प्रभावित हो गए हैं।
बेसिक पुलिसिंग पर सवाल
हल्द्वानी। चोरी की वारदातों को रोकने के लिए अभी भी बेसिक पुलिसिंग कारगर मानी जाती है लेकिन फोर्स की कमी के चलते रात में गश्त मिलान नहीं हो रही है। लेकिन फोर्स की कमी के चलते चोर सभी पर भारी पड़ रहे हैं। इसी वजह से बेसिक पुलिसिंग पर पलीता लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें