फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधी चौराहे में टूटी पेयजल लाइन, पेयजल संकट

विज्ञापन
हल्द्वानी में सिंधी चौराहे के पास स्थित बांबे क्राकरी हाउस के पास नाले की खुदाई के दौरान टूटी पेय - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंगल पड़ाव के पास सिंधी चौराहे में नाला निर्माण के दौरान जलसंस्थान की 16 इंच की मुख्य पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे रामपुर रोड और बरेली रोड के कई इलाकों की पेयजल आपूर्ति सुबह आठ बजे से ठप है। लाइन मरम्मत का काम देर रात तक चलना है इसलिए सोमवार सुबह भी सप्लाई सामान्य होने में संदेह है।
विज्ञापन

सिंधी चौराहे के पास लोनिवि की ओर से पिछले एक हफ्ते से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार को जलसंस्थान की 16 इंच की मुख्य पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पेयजल लाइन टूटने की वजह से जलसंस्थान ने सुबह आठ बजे से फिल्टर प्लांट नंबर चार से पेयजल सप्लाई बंद कर दी। इस वजह से रामपुर रोड और बरेली रोड के तमाम इलाकों के साथ ही फिल्टर प्लांट नंबर चार से आपूर्ति वाले इलाकों की पेयजल सप्लाई ठप है। जलसंस्थान के सहायक अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि पेयजल लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। लाइन अधिक क्षतिग्रस्त है। इसे बदलने का काम देर रात तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस लाइन में पेयजल आपूर्ति सुबह से ही बंद है। लाइन की मरम्मत का काम जारी है।
सिंधी चौराहे के पास मुख्य पेयजल लाइन टूटने की जानकारी के बाद सुबह आठ बजे से फिल्टर प्लांट नंबर चार से पेयजल आपूर्ति बंद की गई है। देर शाम तक सप्लाई सामान्य नहीं की गई थी। लाइन मरम्मत की सूचना मिलने के बाद ही सप्लाई सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन

- नीरज तिवारी, सहायक अभियंता एवं ट्रीटमेंट प्लांट प्रभारी जलसंस्थान।
पांच नलकूप अब भी खराब
हल्द्वानी। हल्दीखाल, आनंदपुर, जलसंस्थान परिसर, आवास विकास और जयदेवपुर दे नलकूप खराब चल रहे हैं। नलकूपों के खराब होने से इन इलाकों में गंभीर पेयजल संकट बना है। जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि दमुवाढूंगा, हल्दीखाल, पनियाली, कुसुमखेड़ा, आनंदपुर, जयदेवपुर, पीपल पोखरा, बाजार क्षेत्र, रामपुर रोड, बरेली रोड आदि इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया गया।
15 नलकूपों में जल्द लगेंगे सर्वो स्टेबलाइजर
हल्द्वानी। नलकूपों का संचालन बाधित होने से रोकने के उद्देश्य से हल्द्वानी के 15 नलकूपों में जल्द ही सर्वो स्टेबलाइजर और स्काडा बेस्ट कट्रोल पैनल लगाए जाएंगे। इसके लिए 259.14 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। पेयजल सचिव की अध्यक्षता में देहरादून में हुई बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही इसका शासनादेश जारी किया जाएगा।
जलसंस्थान के अधीक्षण अभियंता विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि हल्द्वानी नगर निगम की संख्या 36 से बढ़कर 60 हो चुकी है। शहर की अधिकांश पेयजल वितरण व्यवस्था सिंचाई नलकूपों पर निर्भर है। इन 15 नलकूपों को 2018 में जलसंस्थान को हस्तांतरित किया गया है। गर्मियों, सर्दियों में बिजली बाधित होने से नलकूपों का संचालन ठप हो जाता है। इस कारण पंपिंग प्लांट खराब हो जाते हैं। इन नलकूपों में सर्वो स्टेबलाइजर का प्रस्ताव मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें