फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों तक पहुंची जंगल की आग, सास और बहू झुलसीं

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक के ठाना मटेना में रविवार को लगी जंगल की आग आवासीय क्षेत्र तक पहुंच गई। आग बुझाते वक्त सास और बहू बुरी तरह झुलस गईं। दोनों को जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब एक बजे जंगल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग घरों की ओर तेजी से बढ़ने लगी। आग को घरों की ओर बढ़ता देख ग्रामीण घबरा गए। उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। इस बीच वे खुद भी आग बुझाने में जुट गए। आग बुझाने के दौरान सरस्वती देवी (60) पत्नी हीरा सिंह और उसकी बहू हेमा देवी (25) पत्नी नंदन सिंह झुलस गईं।
आसपास के लोगों की मदद से परिजन दोनों को जिला अस्पताल अल्मोड़ा लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया। डॉ. अनुज शाह ने बताया कि सरस्वती देवी लगभग 90 प्रतिशत तक झुलसी हैं और हेमा 20 प्रतिशत तक। ग्राम प्रधान रमेश रौतेला ने बताया कि आग बुझाने में सभी लोग जुटे हुए थे। इस बीच हवा के झोंके से आग की लपटें बढ़ र्गइं और दोनों सास-बहु उनकी चपेट में आ गईं। खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पा लिया गया था। वहीं एसडीएम मोनिका ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें