फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीसी और एचपीसी के पंप हुए ड्राई

Thu, 04 Jun 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पखवाड़े की राहत के बाद एक बार फिर पेट्रोल-डीजल का संकट शुरू हो गया है। अगले तीन दिनों तक शहर में पेट्रोल की जबरदस्त किल्लत रहेगी। मथुरा से आईओसी और नजीबाबाद से बीपीसी को पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, वहीं एचपीसी के पंप ड्राई हो चुके हैं और पहाड़ पर संकट बढ़ गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि आईओसी के पास एक हजार किलोलीटर पेट्रोल और 23 सौ किलोलीटर डीजल है, जबकि बीपीसी और एचपीसी के पास पेट्रोल खत्म हो गया है। बीपीसी के पास बृहस्पतिवार को सौ किलोलीटर पेट्रोल पहुंचने की उम्मीद है। उन्होेंने बताया कि एचपीसी के नया गांव, रामनगर और पहाड़ के पंप ड्राई हो चुके हैं।

सनवाल ने बताया कि मथुरा से आईओसी और नजीबाबाद से बीपीसी को पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है, जबकि डीजल का कोई संकट नहीं है। उन्होंने बताया कि एचपीसी को 60 प्रतिशत पेट्रोल और डीजल आईओसी से मिलता है। ओईओसी ने एचपीसी को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बंद कर दी है। सनवाल ने बताया कि अगले तीन दिनों तक पेट्रोल का संकट रहेगा। बुधवार देर शाम पंपों पर कतार लगनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें