शहर के पार्कों के सौंदर्यीकरण और बेहतर रखरखाव के लिए उन्हें पीपीपी मोड में दिया जाएगा। पालिका की आय बढ़ाने के लिए अन्य विकल्प भी तलाशे जाएंगे।
पालिका सभागार में हुई पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण की अध्यक्षता में हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2014-15 के आय व्यय का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि पालिका को पिछले वित्तीय वर्ष में 21.40 करोड़ रुपये की आय हुई थी, जबकि 22.57 करोड़ रुपये व्यय हुए।
पालिका की बढ़ती व्यय सीमा को देखते हुए आय के नए विकल्प लताशने पर जोर दिया गया। इसके लिए शीघ्र ही पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा और वित्त समिति की बैठक में सभी समितियों के अध्यक्षों की भी राय ली जाएगी। बैठक में ईओ रोहिताश शर्मा, कर अधीक्षक राजदेव जायसी, लेखाधिकारी सुरेश चौधरी, डीएन भट्ट आदि थे।