फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालीवुड गायक जुबिन की कार मलबा आने से फंसी

विज्ञापन
नैनीताल के पंगूट क्षेत्र से वापस लौटते वक्त सड़क में मलबा आने पर सुपरहिट गायक जुबिन नौटियाल भी रा - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल-पंगूट मार्ग पर शनिवार को पंगूट के पास भूस्खलन हो गया। इसके चलते यातायात ठप हो गया। इसी समय पंगूट से लौट रहे बालीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल की गाड़ी के साथ कई वाहन भी रास्ते में ही फंस गए।
विज्ञापन

बता दें कि बीते कई दिनों से नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में रुक रुक कर बारिश हो रही थी। शनिवार सुबह धूप खिली तो पंगूट से तीन किलोमीटर पहले भूस्खलन होने से सड़क पर मलबा आ गया और नैनीताल-पंगूट मार्ग में यातायात ठप हो गया और इस दौरान दोनों ओर के वाहन फंस गए। इसी समय सिंगर जुबिन नौटियाल भी अपनी गाड़ी नैनीताल लौट रहे थे। सड़क बंद होने के कारण वह भी फंस गए। मौके पर मौजूद लोनिवि के चालक ने जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने का काम शुरू किया। करीब आधा घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहन फंसे रहे। इसके बाद सड़क खुली तो जुबिन समेत अन्य लोग गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें