फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो चरस के साथ बोलेरो चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस और एसओजी ने गोलचा कंपाउंड जवाहर नगर में बृहस्पतिवार दोपहर को चरस के साथ बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक किलो 10 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय भवन में सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि पहाड़ से चरस लाने की सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत और बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने बोलेरो चालक गोपाल राम निवासी खनस्यूं तहसील धारी से चरस बरामद कर बोलेरो को जब्त कर लिया। चालक ने बताया कि वह पहाड़ से चरस हल्द्वानी बेचने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें