फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: बंद कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला फास्टफूड संचालक का शव, मृतक का शरीर पड़ा काला; जांच शुरू

Thu, 10 Apr 2025 02:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

देवलचौड़ में संदिग्ध परिस्थतियों में फास्टफूड संचालक का शव कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। युवक अपनी फुफेरी बहन के घर पर रहता था। पुलिस के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के देवलचौड़ में संदिग्ध परिस्थतियों में फास्टफूड संचालक का शव कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। युवक अपनी फुफेरी बहन के घर पर रहता था। पुलिस के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है।

टीपीनगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मां बाराही कॉलोनी निवासी पंकज अग्रवाल (29) पुत्र स्व.राजीव अग्रवाल रामपुर रोड पर ठेला लगाकर चाऊमीन-मोमो बेचता था। पुलिस के मुताबिक बेबी गुप्ता निवासी मां बाराही कॉलोनी देवलचौड़ ने मंगलवार को डायल 112 पर सूचना दी कि उनके घर के ग्राउंड फ्लोर पर बुआ का बेटा रहता है। तीन दिन से पंकज के कमरे का दरवाजा बंद पड़ा था। उसके कमरे में जाकर देखा तो पंकज चारपाई पर मृत पड़ा था। टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजनों के अनुसार रविवार रात को पंकज कमरे में गया था। फिर वह नजर नहीं आया।

विज्ञापन


कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक अविवाहित था और कमरे में अकेला रहता था। चिकित्सकों ने बताया कि लाश दो से तीन दिन पुरानी लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें