हल्द्वानी के ग्राम पंचायत अलचौना के पांडेछोड़ निवासी ग्रामीण का शव संदिग्ध हालात में जाड़ापानी के जंगल में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को सीएचसी पहुंचाया। जहां से पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया।
ग्राम पंचायत अलचौना के पांडेछोड़ निवासी ग्रामीण का शव संदिग्ध हालात में जाड़ापानी के जंगल में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर भीमताल पुलिस ने शव को सीएचसी पहुंचाया जहां से पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार अंबी प्रसाद (48) पुत्र हिम्मत राम आठ अक्तूबर से लापता थे। बताया कि उनका शव सोमवार को पांडेगांव के जंगल में पेड़ से लटका था। ग्रामीणों की सूचना पर एसआई जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतारकर अस्पताल पहुंचाया।
ग्रामीणों के अनुसार अंबी प्रसाद के 22 वर्षीय बेटे मनोज कुमार की एक अक्तूबर को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद से अंबी प्रसाद सदमे में थे और वह आठ अक्तूबर को परिजनों को बिना बताए घर से चले गए थे। परिजनों ने अंबी प्रसाद की गुमशुदगी दर्ज भीमताल थाने में कराई थी।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पूरन भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता आर्या, गिरीश चंद्र, चंद्र प्रकाश ने बताया कि मृतक खेतीबाड़ी कर परिवार का खर्चा चलाता था। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटे और मां को छोड़ गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
फंदे पर लटका मिला युवक
रतनपुर कालाढूंगी निवासी बलवीर सिंह (29) संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पास एक पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार वह सुबह घर से निकला था मगर शाम तक घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव लटका पाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।