फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Depot: त्योहारी सीजन में ठसाठस चल रही रोडवेज बसें, यात्रियों ने भर दी झोली

Tue, 24 Oct 2023 10:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

त्योहारी सीजन में हल्द्वानी डिपो की आय प्रतिदिन तीन लाख रुपये तक बढ़ गई है। आय बढ़ने का मुख्य कारण दिल्ली, यूपी और हरियाणा से पर्यटकों का हल्द्वानी पहुंचना बताया जा रहा है। दिल्ली से आ रही ज्यादातर बस फुल आ रही हैं। 

विज्ञापन
हल्द्वानी डिपो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में रोडवेज की आय में इजाफा हुआ है। हल्द्वानी डिपो की आय प्रतिदिन तीन लाख रुपये तक बढ़ गई है। आय बढ़ने का मुख्य कारण दिल्ली, यूपी और हरियाणा से पर्यटकों का हल्द्वानी पहुंचना बताया जा रहा है। दिल्ली से आ रही ज्यादातर बस फुल आ रही हैं। रोडवेज के अधिकारियों ने दशहरा के बाद भी अच्छी आय होने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन


पहले मानसून और उसके बाद श्राद्ध पक्ष के चलते यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई थी। हल्द्वानी डिपो प्रतिदिन आय का लक्ष्य भी पूरा नहीं कर पा रहा था। अब तीन दिन की छुट्टी के कारण नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटकों और कैंचीधाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। 

हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने से हल्द्वानी डिपो की आय में करीब तीन लाख रुपये प्रतिदिन की बढ़त हुई है। 12 लाख रुपये तक सिमटकर रह जाने वाली आय 15 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें