फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेठिया के समीप खाई से बरामद हुए दो सगे भाईयों के शव

विज्ञापन
गेठिया में खाई से शव निकालते पुलिस व एसडीआरएफ के जवान। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल/ज्योलीकोट। 26 जून से लापता रुद्रपुर निवासी दो सगे भाइयों के शव शनिवार को भवाली-ज्योलीकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गेठिया में खाई में पड़े मिले।
विज्ञापन

रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) के ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी दो सगे भाई रामलखन (19) और राजकुमार राठौर (23) पुत्रगण उन्नति देव प्रसाद 26 जून से लापता थे। रामलखन की 26 जून को हल्द्वानी के खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में फार्मेसी की परीक्षा थी। परीक्षा दिलाने के लिए राजकुमार भाई के साथ आया था। उसके बाद दोनों भाई लापता हो गए थे। तब से उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था।
शनिवार को उनके परिजन दोनों को तलाशते हुए गेठिया क्षेत्र से गुजर रहे थे तो उन्हें पायलट बाबा आश्रम के पास सड़क से नीचे खाई की ओर से दुर्गंध आई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन की तो खाई में दोनों के शव और बाइक बरामद हुई। परिजनों ने बाइक और चप्पलों के आधार पर दोनों की शिनाख्त की। पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी ने बताया कि शवों की शिनाख्त होने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि परीक्षा देने हल्द्वानी पहुंचे दोनों भाई गेठिया की तरफ क्यों गए थे।
विज्ञापन

मिट्टी और पत्थर में दबे थे दोनों शव और बाइक
नैनीताल। गेठिया स्थित पायलट बाबा आश्रम के समीप खाई में मिले दो सगे भाइयों के शव खाई में मिट्टी और पत्थरों से दबे मिले। पुलिस का मानना है कि हादसे में दोनोें भाई बाइक समेत खाई में गिर गए होंगे। बाद में इस क्षेत्र में हुई बारिश से पहाड़ी का मलबा नीचे गिरा जिससे शव मलबे और पत्थर में दबे होंगे। कई दिन पुराने होने के कारण शव सड़ने लगे थे। स्थिति यह थी कि दोनों का चेहरा पहचान पाना संभव नहीं हो रहा था। परिजनों ने मौके पर मिली बाइक संख्या यूके 06एयू-8391 व मृतकों की चप्पलों से उनकी शिनाख्त की। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

----
काफी खोजबीन की थी दोनों की
परिजनों ने कई जगह खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद परिजनों ने हल्द्वानी स्थित भोटिया पड़ाव चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो दोनों भाई बाइक से नैनीताल रोड पर जाते दिखे। रानीबाग तक सीसीटीवी कैमरों में दोनों की फुटेज मिली उसके आगे कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें