फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉब के एटीएम को तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा में चोरों द्वारा एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास क
विज्ञापन
हल्द्वानी। चोरों ने नैनीताल रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा (बॉब) के एटीएम कोे रात और दिन में दो बार तोड़ा। पैसे ले जाने में असफल चोर ने एटीएम की डिवाइस गायब कर दी। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज में एक युवक का चेहरा कैद हो गया है। इस मामले में पुलिस ने रेलवे पटरी के पास से चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसने पैसों के लालच में एटीएम तोड़ा था।
विज्ञापन

नैनीताल रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा से सटे कमरे में चार एटीएम मशीनें हैं। 14 अक्तूबर की रात 9:15 बजे एक चोर आया। उस समय वहां सुरक्षा गार्ड सुरेश चंद्र परगई नहीं था। मौका पाकर चोर एटीएम के अगले हिस्से को तोड़ने लगा लेकिन उसे पैसे निकालने में सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन 15 अक्तूबर सुबह चोर फिर आया और उसने एटीएम के अगले हिस्से को तोड़ दिया, लेकिन वह रुपये चोरी नहीं कर सका। इस घटना के काफी देर बार गार्ड ने बैंक अधिकारियों को सूचना दी।
बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक सिंह की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बैंक अधिकारियों ने सिर्फ एक डिवाइस गायब होने के बारे में पुलिस को बताया। इसके बाद पुलिस टीम ने बैंक और एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में करीब 20 साल का एक युवक तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ बैंक प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379,427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी संजय बृजवाल ने रेलवे पटरी के पास से आरोपी सतीश कुमार उर्फ शिवा निवासी राजपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एटीएम का टूटा पुर्जा भी बरामद कर लिया है। पूछताछ करने पर पता चला कि पैसों के लालच में उसने एटीएम तोड़ा था।
बैंक अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा
एटीएम में चोरी के प्रयास की घटना को लेकर पुलिस गंभीर है। त्योहारी सीजन चल रहा है। सुरक्षा को लेकर बैंक अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। पुलिस रूटीन कार्य के तहत प्रतिदिन एटीएम की सुरक्षा की जांच कर रही है। - डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें