फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण निदेशालय के पटल सहायक को जेल भेजा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। प्रदेश के चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में गिरफ्तार समाज कल्याण निदेशालय हल्द्वानी के पटल सहायक मोहन गिरी गोस्वामी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने अपर जिला न्यायाधीश प्रथम/विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रीतू शर्मा के अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण निदेशालय हल्द्वानी में कार्यरत पटल सहायक मोहन गिरी गोस्वामी पर शिक्षा सत्र 2014-15 के दौरान मोनाड़ विश्वविद्यालय हापुड़ में 28 छात्रों को फर्जी तरीके से अध्ययनरत दिखाकर विश्वविद्यालय को 20.63 लाख का भुगतान करने का आरोप है। इस विश्वविद्यालय के कुलपति और निदेशक पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, जबकि मोहन गिरी गोस्वामी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

संबंधित विभाग से मामले से जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-राजेंद्र कुमार, निदेशक समाज कल्याण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें