फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के मरीज की साढ़े पांच घंटे हुई सर्जरी, एसटीएच में इस बीमारी से जुड़ा अब तक की सबसे बड़ा ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में ब्लैक फंगस के एक मरीज की साढ़े पांच घंटे तक सर्जरी हुई है। इसमें मरीज की एक आंख और आधा जबड़ा निकालना पड़ा है। डॉक्टरों के अनुसार एसटीएच में ब्लैक फंगस मरीज की यह अब तक की सबसे बड़ी सर्जरी है।
विज्ञापन

ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शहजाद ने बताया कि ऊधमसिंह नगर निवासी 47 साल की एक महिला को कोविड हुआ था। कुछ दिन पूर्व ही उन्हें चेहरे पर सूजन, आंखों से कम दिखाई देने समेत अन्य परेशानी हो रही थी। इन शिकायतों के साथ वह अस्पताल चार दिन पहले पहुंची थी। रोगी की ब्लैक फंगस की जांच के लिए सैंपल भेजने के साथ इलाज प्रारंभ किया गया। जांच में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। वहीं, रोगी का सीटी स्कैन कराया गया तो बीमारी के फैलाव और गंभीरता के बारे में पता चला। इसके बाद ईएनटी, नेत्र रोग विभाग, एनस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी करने का फैसला किया, जिससे बीमारी को बढ़ने से रोका जाए। बीमारी के दूसरे अंगों तक पहुंचने की भी आंशका थी। शनिवार को मरीज की सर्जरी की गई, यह करीब साढ़े पांच घंटे तक चली।
उन्होंने बताया कि रोगी को आईसीयू में रखा गया है, जहां हालत स्थिर बनी हुई है। डॉ. शहजाद कहते हैं कि ब्लैक फंगस के अन्य मरीजों की सर्जरी हुई है, पर यह अभी तक की सबसे बड़ी सर्जरी है। टीम डॉ. नितिन मेहरोत्रा, डा. एके सिन्हा, डॉ. नीलम आदि शमिल थे। वहीं, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि ब्लैक फंगस का एक ऑपरेशन हुआ है। अस्पताल में ब्लैक फंगस के बीस और संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इसमें एक की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें