फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital Road Accident: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, भाजपा मंडल अध्यक्ष व युवक घायल

Thu, 19 Mar 2026 01:31 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में भाजपा मंडल अध्यक्ष व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में सुबह एक बाइक की तेज रफ्तार के कारण दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों को तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक को भर्ती कर लिया गया जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सवा नौ बजे बीडी पांडे अस्पताल–मोहनको रोड पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि नितिन कार्की अपनी बाइक से नीचे से ऊपर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने कुर्मांचल बैंक की ओर मुड़ने का प्रयास किया, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नितिन कार्की सड़क पर चेहरे के बल गिर पड़े, जबकि दूसरा युवक सड़क किनारे खड़ी कार से टकराकर दूर जा गिरा। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रशांत ओली ने बताया कि नितिन कार्की के चेहरे और नाक पर चोट आई है, उन्हें भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। वहीं, स्टाफ हाउस निवासी प्रियांशु को सिर में गंभीर चोट होने के कारण रेफर किया गया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहन, वन-वे में गलत दिशा से चलने वाले वाहन और तेज रफ्तार हादसों का कारण बन रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें