भोटिया पड़ाव स्थित होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान नशे में धुत युवकों ने होटल प्रबंधक को पीट दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से तीन युवकों को पकड़ लिया। चौकी प्रभारी विजय मेहता का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। इसी कारण तीनों युवकों को छोड़ा गया।
पुलिस चौकी के समीप होटल में एक छात्रनेता की बर्थडे पार्टी में काफी युवक शामिल हुए। पार्टी में डांस के बाद शराब का दौर शुरू हुआ। नशे में धुत युवकों को होटल प्रबंधक रोकने आया। इस बीच युवकों ने उसे पीट दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को पकड़ लिया। पुलिस के दखल देने पर पार्टी बंद हो गई। युवकों के पकड़े जाने पर उनको छुड़ाने के लिए पुलिस चौकी में भीड़ इकट्ठा हो गई।
कुछ देर बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। चौकी प्रभारी विजय मेहता का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते के बाद युवकों को छोड़ दिया गया है।