फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तुमड़िया डाम मतदान केंद्र पर सर्वाधिक 90.19 मतदान

Fri, 17 Feb 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
चुनाव में एचपीयू के लेफ्टआउट कर्मियों का मत निर्णायक होगा।
विज्ञापन
जिले की छह विधानसभाओं में सबसे अधिक मतदान 90.19 प्रतिशत तुमड़िया डाम मतदान केंद्र पर हुआ है। इसी तरह जिले में सबसे कम मतदान कोंता गांव मतदान केंद्र पर सिर्फ 1.35 फीसदी हुआ। मतदान अधिक होने और कम होने की निर्वाचन अधिकारियों ने समीक्षा भी की।
विज्ञापन


एमबीपीजी कालेज स्थित अस्थाई जिला निर्वाचन कार्यालय में बृहस्पतिवार को बूथवार मतदान का ब्यौरा तैयार किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुतबिक रामनगर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमड़िया डाम, मालधन चौड़ मतदान केंद्र पर जिले में सबसे अधिक 90.20 प्रतिशत मतदान हुआ है

जबकि इसी विधानसभा में सबसे कम मतदान नगर पालिका परिषद कार्यालय कक्ष संख्या तीन बूथ पर सिर्फ 54.24 फीसदी हुआ। हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान होने में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर मतदान केंद्र के कक्ष संख्या तीन रहा।
विज्ञापन


यहां 84.20 फीसदी मतदान हुआ है। इसी विधानसभा में सबसे कम मतदान राजकीय विद्यालय रानीबाग मतदान केंद्र पर मात्र 27.99 प्रतिशत हुआ। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान में कुष्ठरोग आश्रम सरकारी भवन हाथी खाल मतदान केंद्र रहा।

यहां 86.67 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया जबकि इसी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान लालकुआं शहर में राजकीय इंटर कालेज मतदान केंद्र के कक्ष संख्या तीन पर 49.23 प्रतिशत हुआ।

कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौसला मतदान केंद्र पर 84.75 फीसदी सर्वाधिक मतदान हुआ जबकि इसी विधानसभा में सबसे कम राजकीय प्राथमिक विद्यालय भदयूनी में 41.80 प्रतिशत ही वोट पड़े।

नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय थपलिया गांजा मतदान केंद्र पर 81.93 प्रतिशत सर्वाधिक वोट पड़े जबकि इसी विधानसभा में सबसे कम वोट प्राथमिक विद्यालय तल्लीताल कक्ष संख्या दो पर 30.83 फीसदी पड़े।

इसके अलावा भीमताल विधानसभा क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरीनगर, अकसोड़ा मतदान केंद्र पर सर्वाधिक मतदान 81.68 प्रतिशत हुआ तथा सबसे कम मतदान कोंता गांव के मतदान केंद्र पर 1.35 प्रतिशत मतदान हुआ। इस मतदान केंद्र पर जिले की सभी छह विधानसभाओं के बूथों में सबसे कम यानी कि मात्र पांच वोट पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें