नैनीताल में कूडे दान के बाहर बीडी पांडे अस्पताल के पड़े बायोमेटिक सामाग्री। संवाद
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में खुली जगह पर बायो मेडिकल वेस्ट पड़ा होने पर स्वास्थ्य निदेशक नेे नाराजगी जताई। उन्होंने मामले में पर्यावरण मित्रों को भी फटकार लगाई।
बीडी पांडे अस्पताल के पीछे आबादी क्षेत्र के कूड़े के साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारित किया जा रहा है। अस्पताल परिसर के पीछे सार्वजनिक कूड़ेदान में मंगलवार को इंजेक्शन, इस्तेमाल कोरोना टेस्ट किट, कोरोना संक्रमण से जुड़ा वेस्ट, एचआईवी टेस्ट किट आदि कूड़ा पड़ा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना अस्पताल पहुंचीं स्वास्थ्य निदेशक डॉ. शैलजा भट्ट को दी। शिकायत पर निदेशक डॉ. भट्ट मौके पर पहुंची। उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और स्वच्छता मित्र को इसके लिए डांट भी लगाई। संवाद
यह अस्पताल का बायो मेडिकल वेस्ट है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। जिला अस्पताल का बायोमेडिकल वेस्ट रुद्रपुर की संस्था उठाती है। मामले को गंभीरता से लिया गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. शैलजा भट्ट, स्वास्थ्य निदेशक