फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बजरी पर रपट गई बाइक, मां की मौत, बेटा घायल

Sun, 23 Nov 2025 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शादी समारोह से शुक्रवार देर रात अपने गांव मल्ला फतेहपुर लौट रहे बाइक सवार मां और बेटे चारधाम मंदिर के पास हादसे में घायल हो गए। सिर व अन्य हिस्सों में चोट लगने से मीनाक्षी जोशी (46) गंभीर घायल हो गई। मुखानी के निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हादसे में बेटे को चोट आई हैं। घटना का कारण सड़क पर फैली गिट्टियों पर बाइक फिसलना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि मल्ला फतेहपुर निवासी प्रियांशु जोशी (24) अपनी मां मीनाक्षी जोशी के साथ चारधाम मंदिर के आगे एक मैरिज हाॅल में विवाह समारोह में शामिल होने गया था। देर रात करीब 11:30 बजे वह बुलेट से अपने घर मल्ला फतेहपुर के लिए रवाना हुए। वह जैसे ही चारधाम मंदिर के पास पहुंचे थे कि सड़क पर फैली गिट्टियाें के कारण बाइक रपट गई। गिरने की वजह से पीछे बैंठीं मीनाक्षी को ज्यादा चोटें आईं। आसपास के लोगों ने दोनों को उठाया और पास के निजी अस्पताल ले गए। देर रात इलाज के दौरान मीनाक्षी की मौत हो गई। प्रियांशु को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। महिला की मौत से परिजनों में मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें