फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 13 May 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। शहर के आदित्य चौक के पास बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में डाकघर के कंप्यूटर ऑपरेटर युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के थल थाना क्षेत्र के संगोल गांव निवासी विमल पाठक (29) अपने साथी नितिन पाठक के साथ रविवार देर शाम निर्माणाधीन एम्स से रुद्रपुर जा रहा था। नितिन बाइक चला रहा था जबकि विमल पीछे बैठा था। आदित्य चौक से कुछ दूरी पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के पीछे बैठा विमल उछला और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। नितिन भी बुरी तरह से जख्मी हो गया। सूचना पर कोतवाल धीरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने विमल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घायल नितिन का रुद्रपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह निमार्णाधीन एम्स में कार्यरत है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें