फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पेड़ से टकराई, दो छात्रों की मौत, साथी घायल

Sat, 04 Apr 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा जा रहे दो छात्रों की गुरुवार रात नैनीताल रोड पर मैगी प्वाइंट के पास बाइक पेड़ से टकराने से मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान तीनों को गश्त कर रहे काठगोदाम पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा था, जहां डाक्टरों ने दोनों छात्रों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार बाइक की रफ्तार अधिक होने एवं सामने से किसी बडे़ वाहन की रोशनी पड़ने से बाइक चला रहा छात्र असंतुलित होकर पेड़ से भिड़ा और दुर्घटना हुई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। तीसरे साथी का एसटीएच में इलाज चल रहा है। बाइक चला रहे छात्र ने हेलमेट भी नहीं पहना था। बताया जाता है कि एक अन्य बाइक पर इनके साथी भी पीछे-पीछे चल रहे थे, जिनका घटना के बाद से कोई पता नहीं है।
विज्ञापन


मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी दरकोट और हाल निवासी सुरभि कालोनी का मनोज सिंह धर्मसत्तू (21) पुत्र लक्ष्मण सिंह (रिटायर्ड फौजी) एमए में पढ़ता था। गुरुवार रात वह अपने मित्र मूल रूप से मुनस्यारी छोड़ी बगड़ एवं हाल निवासी कृष्ण विहार कालोनी के त्रिभुवन सिंह टोलिया (20) पुत्र गोविंद सिंह टोलिया (कानूनगो) और मुनस्यारी सुरिंग निवासी टैक्सी चालक नरेंद्र सिंह मर्तोलिया (22) के  साथ हीरो होंडा ग्लैमर (यूके 04एफ-1663) से अल्मोड़ा जा रहा था। एक अन्य बाइक पर सवार मनोज के तीन अन्य दोस्त भी पीछे-पीछे चल रहे थे।

 रात करीब डेढ़ बजे काठगोदाम पुलिस ने गश्त के दौरान मैगी प्वाइंट के पास तीनों बाइक सवारों को नाले में लहूलुहान पाया। पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने मनोज और त्रिभुवन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कर लिया। तीनों के सिर में चोट लगी थी। घटना की जानकारी मिलने पर मनोज का बड़ा भाई धीरेंद्र उर्फ धीरू (कैंटोमेंट आर्मी में एएमसी कोर में तैनात) अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार त्रिभुवन कृष्ण विहार कालोनी में अपने भाई के साथ रहता था, उसने बीए प्राइवेट फार्म भरा था, जबकि नरेंद्र टैक्सी चलाता है और यहां इनसे मिलने आया था। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया। इधर काठगोदाम पुलिस ने मौके का मुआयना कर क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें