फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जमीन पर कब्जे के विरोध में भीम आर्मी का एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भीम आर्मी से जुड़े लोगों ने गरीबों की जमीनों में हो रहे कब्जों के खिलाफ शनिवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर धरना दिया। उन्होंने इस तरह की घटनाओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया कि कार रोड बिंदुखत्ता निवासी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी हीरा लाल आगरी ने वर्ष 2002 में अपने घर के पास 50 हजार रुपये में गुलाब राम से भूखंड खरीदा था। बीती 27 अप्रैल को कुछ लोगों ने उनके इस भूखंड पर ईंटें डाल दीं। विरोध करने पर हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि पीड़ित की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की फरियाद सुनने के बजाय आरोपियों को संरक्षण दिया और पीड़ित को थाने आने को कहा। कहा कि जब पीड़ित थाने पहुंचा तो आरोपियों ने थाने में भी उसके साथ गाली गलौज कर जातिसूचक शब्द कहे। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले की जांच कर जमीन पर कब्जा करने वालों और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों में हीरा लाल आगरी, नफीस अहमद खान, सिराज अहमद, विकास कुमार, सतेंद्र कुमार, जीवन लाल आर्या, खेत चंद्र आर्या, हरीश लोहनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें