नगर निगम को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में बेस्ट प्रैक्टिस (जमीन के अंदर कूड़ा एकत्र करने के लिए कंटेनर लगाया गया) के लिए दिल्ली के हुडको भवन में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया।
इसे पर्यावरण की दृष्टि से भी बेहतर बताया गया है। मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने स्टेट आफ अर्बन डेवलेपमेंट मंत्री बाबुल सुप्रियो से यह पुरस्कार ग्रहण किया। मेयर डा. रौतेला ने कहा कि देश के बहुत कम क्षेत्रों में इस तरह की कोशिश की गई है। अंडर ग्राउंड कूडे़ का कंटेनर होने से कूड़ा फैलता नहीं, इसके अलावा आवारा पशु भी इनको खा और फैला नहीं पाते हैं। यह पुरस्कार नगर निगम के सभी पाषर्दों, कर्मचारियों के सम्मलित प्रयास से मिल सका है। ब्यूरो