मैट्रिमोनियल साइट से शादी का क्रेज बढ़ने के बाद कलह के ऐसे कई मामले आए हैं जिनमें सोशल साइट से हुई दोस्ती के बाद शादी हई है। ऐच्छिक ब्यूरों में हर माह ऐसे मामलाें को सुलझाया जा रहा है जिनमें पति-पत्नी के बीच गलतफहमी के चलते कलह हुई। - प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल।
पढ़े-लिखे दंपति के बीच भी मारपीट और कलह के मामले सामने आए हैं जिनमें कई की मुलाकात सोशल साइट पर बातचीत के बाद हुई है। ऐसे में शादी के पहले हुई बातों का शादी के बाद सही साबित नहीं हो पाना। महिलाओं की महत्वाकांक्षाएं पूरी नहीं होना या लड़के की ओर से लालच में आकर शादी करने से रिश्तों में दरार आती है। अधिकतर में सुलह कर ली गई है। - प्रो. प्रभा पंत, विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी।
दस महीनों में सामने आए मामले और राजीनामा
माह मामले राजीनामा
जनवरी 38 02
फरवरी 52 11
मार्च 62 04
अप्रेल 52 02
मई 72 10
जून 78 06
जुलाई 62 21
अगस्त 66 25
सितंबर 68 11
अक्तूबर 31 03