फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बइयां पकड़ मोरे मुंह पर मलो है गुललुवा..’

Wed, 23 Mar 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार को होली पर्व के मद्देनजर जगह-जगह पर बैठकी होली की महफिल सजती रही। 

तल्लीताल में मां वैष्णो देवी मंदिर मेें आयोजित बैठकी होली में होल्यारों ने चमकत हो चपला सी...., श्याम से होली कैसी होली भई कैसी दुर्गति मोरी...,पतली कमर मोरी... समेत कई होली गीत गाए। इस मौके पर किशन लाल साह, मनोज साह, गोपाल सनवाल, नीरज साह, शेषपाल कपकोटी, राजेंद्र साह, संजय कांडपाल आदि मौजूद थे।

मल्लीताल आगनबांडी केंद्र में हुई बैठकी होली में होल्यारों ने मृग नयनी के नाल नवल रसिया....., बइयां पकड़ मोरे मुंह पर मलो है गुललुवा..., कामनी भर-भर मारत होली गीत गाए। इस मौके पर नयना साह, चंपा, बीना, मंजू, हेमा, नीरू, गंगा, ममता व प्रभा आदि मौजूद थे। बीडी पांडे जिला अस्पताल में भी नर्सेज ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की मुबारक बाद दी। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डा. एमएस दुग्ताल समेत नर्सेज व कर्मी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 नैनी महिला जागृति संस्था की ओर से आवागढ़ कंपाउंड में बैठकी होली हुई। जिसमें होल्यारों ने बरसाने में होली हो रही...., राधे रानी के नथ पर मोर नाचे...., मुबारक मंजरी फूलों भरी... गीत गाए। इस मौके पर मंजू रौतेला, हेमा बिष्ट, असरफ जहां, जानकी पाठक, शोभा बहुगुणा, पुष्पा शर्मा, मीनाक्षी, रेखा आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें