फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार काउंसिल के चुनाव कराने पर सुनवाई आज  

Tue, 03 May 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनीताल। काशीपुर के पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन अध्यक्ष उमेश जोशी ने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चुनाव शीघ्र करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस प्रकरण पर सुनवाई मंगलवार को होगी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के अधिवक्ता अंचित खोखर ने यह जानकारी दी। याचिका के मुताबिक इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चुनाव 2009 में हुए थे, जिसके बाद 2014 तक दूसरा चुनाव हो जाना चाहिए था। लेकिन, अभी तक कोई चुनाव न होने के कारण अधिवक्ता अधिनियम की धारा 8ए के तहत स्पेशल कमेटी गठित की गई है, जिसका अध्यक्ष महाधिवक्ता होता है। लेकिन राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल के चलते राज्य में कोई महाधिवक्ता नहीं है। याचिका में स्पेशल कमेटी को बर्खास्त करने की मांग करते हुए तुरंत चुनाव कराने की प्रार्थना की गई है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें