फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह और पीएलआई को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 28 Aug 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर बृहस्पतिवार शाम को बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने और पीएलआई के प्रावधानों में कथित उल्लंघन के विरोध में नैनीताल रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के जोनल सेक्रेटरी ओमप्रकाश निओलिया ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह पर सहमति के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया है। वहीं उत्तरांचल बैंक एम्प्लॉइज यूनियन के जिला सचिव योगेश पंत ने आगाह किया कि पीएलआई के प्रावधानों से एकतरफा छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो यूनियन के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन और हड़ताल जैसे कदम उठाए जाएंगे। प्रदर्शन में रोहित वर्मा, चंदन बिष्ट, चंदन रावत, हेम आर्या, मनोज मेहता, दीपक कर्नाटक, जितेश नेगी, जगत सिंह, हेमा लोहानी समेत विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें