फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown : हल्द्वानी के बनभूलपुरा में आज से दो सेक्टरों में कर्फ्यू के दौरान तीन घंटे की ढील

Wed, 22 Apr 2020 10:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
डीएम सविन बंसल ने सर्किट हाउस में बैठक लेते हुए।
विज्ञापन

बनभूलपुरा क्षेत्र में सेक्टर वार कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील दी जाएगी। बुधवार को सेक्टर तीन और पांच में, 23 अप्रैल को सेक्टर 1, 2 व 4 में ढील दी जाएगी। यह ढील सुबह आठ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक होगी। जिला प्रशासन ने कहा है कि सब कुछ ठीकठाक रहा तो 24 अप्रैल से सभी सेक्टरों में ढील दी जाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार को सर्किट हाउस में डीएम सविन बंसल और एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने कर्फ्यूग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र के इमाम मौलवियों, उलेमा और गणमान्य लोगोें के साथ बैठक की। इसमें बनभूलपुरा के हालातों और रमजान के संबंध में चर्चा हुई।

विज्ञापन

राशन व अन्य जरूरी चीजोें की आपूर्ति की जा रही है

डीएम बंसल ने बताया कि सभी से चर्चा करने के बाद बनभूलपुरा क्षेत्र में सेक्टर वार कर्फ्यू में ढील दिए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि ढील के दौरान लॉकडाउन के सभी नियम कायदे व कानून सभी को मान्य होंगे।

सोशल डिसटेंसिंग एवं मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से हर किसी को करना होगा। लोगों की सहूलियत के लिए बैंक सेवाओं को घर तक पहुंचाने का प्रयास प्रशासन द्वारा किया जा रहा है, डिमांड के आधार पर नगदी की व्यवस्था के लिए बैंकों और पोस्ट आफिस के नम्बर सार्वजनिक किए गए हैं।

बैंकों की सेवाओं की बेहतरी के लिए लीड बैक प्रबंधक एमएस जंगपांगी को तैनात किया गया है। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के अलावा राशन व अन्य जरूरी चीजोें की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें