फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: दूसरी जेल में भेजे जाएंगे बनभूलपुरा हिंसा के आरोपी, इस अनहोनी का है डर...पुलिस को मिले हैं इनपुट

Thu, 23 May 2024 05:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बनभूलपुरा के आरोपियों में से मुख्य आरोपियों को हल्द्वानी जेल से दूसरी जेल भेजा जा सकता है। पुलिस को खुपिया इनपुट मिले हैं। जिसमें बताया गया है कि इनके हल्द्वानी जेल में रहने से जेल और हल्द्वानी की शांति में प्रभाव पड़ सकता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनभूलपुरा के आरोपियों में से मुख्य आरोपियों को हल्द्वानी जेल से दूसरी जेल भेजा जा सकता है। पुलिस को खुपिया इनपुट मिले हैं। जिसमें बताया गया है कि इनके हल्द्वानी जेल में रहने से जेल और हल्द्वानी की शांति में प्रभाव पड़ सकता है। उधर हल्द्वानी जेल बनभूलपुरा से नजदीक होने के कारण यहां मिलने वालों का तांता लगा रहता है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: चंपावत में नाबालिग किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म, गांव का युवक करता था दुष्कर्म; जानें पूरा मामला

बनभूलपुरा हिंसा को तीन माह से अधिक समय गुजर चुका है और इस हिंसा के आरोप में अब तक 107 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन बंदियों को नैनीताल जिला कारागार और हल्द्वानी उप कारागार में रखा गया है। इसमें से अधिकांश हल्द्वानी जेल में ही हैं। हल्द्वानी जेल बनभूलपुरा से नजदीक होने के कारण यहां इनसे मिलने वाले भी अधिक आ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार पुलिस के हाथ जानकारी लगी है। इसमें पुलिस को इनपुट मिले हैं। जिसमें कहा गया है कि बनभूलपुरा से नजदीक होने के कारण हल्द्वानी जेल में इन आरोपियों से मिलने के लिए लंबी लाइन लग रही है। इससे एक ओर जेल की शांति भंग हो रही है। दूसरी ओर जेल को भी खतरा हो सकता है।

कोई घटना घटने से हल्द्वानी में दोबारा महौल बिगड़ सकता है। पुलिस को इनपुट मिलने के बाद एसएसपी ने इनपुट की जांच करने के लिए एक टीम लगाई। पुलिस की जांच में अगर इनपुट सही पाए जाते हैं तो इन्हें दूसरी जेल में भेजा जाएगा।

उधर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि अभी ऐसी कोई योजना नहीं है। इनपुट मिले तो कोई निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें