फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: 25 मई को दिल्ली में चुनाव, रोडवेज की बसें 1500 होमगार्ड को लेकर रवाना; यात्री परेशान

Thu, 23 May 2024 10:51 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

दिल्ली में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कुमाऊं से 1500 होमगार्ड की ड्यूटी लगी है। चुनाव ड्यूटी में होमगार्ड को पहुंचाने के लिए रोडवेज की 23 बसों को बुधवार को दिल्ली भेजा गया है। 
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कुमाऊं से 1500 होमगार्ड की ड्यूटी लगी है। चुनाव ड्यूटी में होमगार्ड को पहुंचाने के लिए रोडवेज की 23 बसों को बुधवार को दिल्ली भेजा गया है। इस कारण दिल्ली रूट पर कम बसों को भेजा गया। उधर कानपुर और मुरादाबाद जाने वाली बस नहीं जा सकी।

रोडवेज पहले ही बसों की कमी से जूझ रहा है। बुधवार को हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की 23 बसों के चुनावी ड्यूटी में जाने से आने वाले दिनों में यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि दिल्ली और मुरादाबाद रूट से बसों को कम करके भेजा गया है। कहा कि मुरादाबाद रूट पर बस नहीं भेजी गई। उधर काठगोदाम डिपो के स्टेशन इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि बसों की कमी के कारण बस को कानपुर नहीं भेजा गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: चाय बनाते समय फटा सिलिंडर, एक महिला झुलसी, तीन घायल...स्थानीय लोगों की मदद से बुझाई गई आग

दिल्ली के बाद हिमाचल में चुनाव कराकर दो जून को लौटेंगे
कुमाऊं से 1500 जवान दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इसमें 800 जवान अल्मोड़ा, बागेश्वर व नैनीताल जिले के हैं। दिल्ली के बाद जवान चुनाव ड्यूटी में हिमाचल जाएंगे। एक जून को हिमाचल में चुनाव संपन्न होने के बाद दो जून को लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें