फैसले की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की थी। दो एसपी, पांच सीओ, 15 इंस्पेक्टर-एसओ, 10 चौकी प्रभारी, 45 दरोगा, 10 महिला दरोगा, 182 कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल, 47 महिला सिपाही, दो कंपनी पीएसी के अलावा अग्निशमन विभाग की चार यूनिट, यातायात पुलिस की चार टीमें, बम निरोधक दस्ते की एक टीम, हॉक पुलिस की दो यूनिट, पुलिस लाइन से अतिरिक्त विशेष दस्ते तैनात किए गए थे। हालांकि अगली तारीख मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा बल को वापस बुला लिया गया।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि सुरक्षा व कानूनृ-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात की गई थी। फैसला न आने पर कुछ पुलिसबल को क्षेत्र से हटा दिया गया है। उन्होंने अपील की है कि लोग किसी तरह की अफवाहों और भ्रामक खबरों का प्रचार प्रसार न करें।